उदयपुर सम्भाग के 8 जिलों की बैठक बेणेश्वर धाम पर आयोजित होगी

मावली,ओमप्रकाश सोनी | राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) कार्यालय चमनपुरा मावली के राजस्थान शिक्षक संघ ( अंबेडकर )एवं अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु शिक्षक ने बताया कि
उदयपुर संभाग के मेवाड़ वागड़ कांठल के सभी शिक्षक साथियों की दिनांक 20 अगस्त 2023 को स्थान बेणेश्वर धाम ब्लॉक साबला जिला डूंगरपुर समय 11:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। उसमें
प्रथम सत्र में रजिस्ट्रेशन अतिथियों का स्वागत अभिनंदन जिला डुंगरपुर द्वारा किया जाएगा।
जिला बांसवाड़ा से जिला अध्यक्ष वाल अड़ जिला महामंत्री मनी लाल यादव ,नरेन्द्र कुमार पारगी, राम लाल मईडा , दिनेश चंद्र चरपोटा द्वारा ब्लॉक जिला चुनाव शिक्षक सदस्यता पर वक्तव्य दिया जाएगा।
प्रतापगढ जिला अध्यक्ष कमल सिंह मीणा जिला महामंत्री निसार मीणा ,भेरू लाल मीणा, गौतम लाल मीणा, सुशील कुमार मीणा द्वारा आंबेडकर छात्रावास पर सुविधाओ पर चर्चा करेंगे
द्वितीय सत्र में जिला उदयपुर के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा जिला महामंत्री ओम प्रकाश मेघवाल जिला कोषाअध्यक्ष दिनेश कुमार नलवाया ,सूर्य प्रकाश मीणा, मावाराम मीणा, मोती लाल मेघवाल, महेन्द्र कुमार निनामा बालक बालिकाओं की छात्रवृत्ति तथा अंशदान पर चर्चा करेंगे। जिला सलूंबर के मेघराज मीणा, हरिश्चंद्र कला, सुवा प्रेमचंद मीणा, देवीलाल मीणा , सोहनलाल मेघवाल वेतन विसंगति 2007/8 तथा एसीपी प्रकरण पर चर्चा करेंगे। राजसमंद जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल करोतीया, रामप्रकाश रेगर, अशोक खत्री, शैलेश ,कनिक ,भेरूलाल खटीक द्वारा गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त थर्ड ग्रेड स्थानांतरण पर चर्चा करेंगे। तृतीय सत्र में भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष अतुल गुरावा जिला महामंत्री सतीश कुमार टांक, राजेश कुमार पवार, भागचंद कोहली, सुरेश चंद्र जीनगर शिक्षा विभाग में रोस्टर रजिस्टर एवं बेक लोग भरने पर वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लोट जिला महामंत्री सुरेश चंद्र खटीक, कमल कुमार मीणा, सतीश कोदली , मांगी लाल बुनकर द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता तथा छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न सुविधाओं पर वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे ।
चतुर्थ सत्र में पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा 2 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां के बारे में बताएंगे जिला डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष कांतिलाल कटारा जिला महामंत्री धवल डामोर ,मगन लाल यादव नारायण लाल तंबोलिया, नारायण लाल परमार जिला कोषाध्यक्ष नारायण लाल यादव आदि शिक्षक सदस्यों द्वारा उद्घाटन समापन समारोह में अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
साथ ही उदयपुर संभाग के समस्त पदाधिकारियों द्वारा वर्ष भर की मांग का रूपरेखा बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी मांगों का निस्तारण करने का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!