77वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसड़ा में मंगलवार को 77 व स्वतंत्रता दिवस के धूमधाम से मनाया गया ।इस कार्यक्रम की की अध्यक्षता खुर्शीद फातया मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में एस एम सी सदस्य नंदकिशोर व्यास मदन मेनारिया भंवर मेनारिया ओमकार मेनारिया आदि उपस्थित थे। शारीरिक शिक्षक नरेश मेनारिया द्वारा पीटी परेड कराया गया। प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वागत में अतिथियों उपना, तिलक एव माला पहनकर स्वागत। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं देश भक्ति गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई ।एवं प्रस्तुति पर अतिथि द्वारा छात्राओं को मोमेंटो व पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनिया में 77 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें ध्वजारोहण विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय लाल मेनारिया द्वारा किया गया और मुख्य अतिथि के रूप में भंवर लाल पालीवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप कुकड़ा,नाथूलाल भील ,गिरधारी लाल पालीवाल और अन्य गणमान्य विद्यालय में उपस्थित थे । कार्यक्रम का मंच संचालन श्री दलीप जी द्वारा किया गया।साथ ही स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के बालकों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिन्होंने अभिभावको का मन मोहित किया । कार्यक्रम के संपूर्ण होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय लाल जी मेनारिया द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई और सभी बच्चों को बामनिया ग्राम वासियों की ओर से भोजन प्रसादी दी गई
