श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण में हुआ शिवमहापुराण कथा का आयोजन
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण बांसड़ा में हुआ शिवमहापुराण कथा का आयोजन कथा का चोरवडी निवासी मांगीलाल मेनारिया द्वारा किया जा रहा हैं । कथा के अंतिम दिन मंगलवार को पर शिव महापुराण कथा की महत्व विस्तार से बताया गया जिसमें मुख्य सभी 12 ज्योतिर्लिंग की कथा भी सुनाई गई । बुधवार को प्रातः श्री चारभुजा मन्दिर प्रांगण में पंडित श्री हरिप्रसाद चौबीसा द्वारा विधिविधान से हवन करवाया गया । तत्पश्चात चारभुजा जी को अंगवस्त्र धारण कराए । भगवान श्री की आरती पूजा अर्चना कि गई एवं भगवान से सभी ने बारिश की कामना की । शाम दिन ढलते समय को मेनारिया समाज के नोहरे में माह प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें भी ने सामूहिक भोजन प्रसाद लिया ।
महिला शक्ति द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा : बांसड़ा पवित्र पुरूषोतम मास (अधिक मास) की पवित्र तिथि अमावस्या के दिन सरोवर से दोनों हाथों में लोठा लेकर श्री मन्शापूर्ण महादेव जी मंदिर तक कावड़ियों के रूप में गांव की महिला शक्ति द्वारा कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई जी अपने आप में अनूठी पहल है । महिला शक्तियों में लीला बाई व्यास, प्यारीबाई, चम्पाबाई, मांगीबाई, प्रेमभाई, तुसलीबाई, मगलीबाई, सेपुबाई, मंजूबाई, प्रेमदेवी, मीराबाई, रेखाबाई, गुद्दीबाई, भावनादेवी, मीनाबाई, कृष्णाबाई सहित अनेक मातृशक्तियों द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया ।
बाँसड़ा में 40 महिलाओं ने अधिक मास व्रत का उद्यापन
बांसड़ा में श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण में अधिक मास की कथा के उपरांत महिलाओं ने अपने व्रत का उद्यापन किया एवं पंडित हरिप्रसाद जी चौबीसा द्वारा हवन किया गया उसमें गांव की मेनारिया समाज की करीब 40 महिलाओं ने हवन आहुति हवन में 5 जोड़ी बैठे एवं सायंकाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
