श्री गौपुत्र सेवा समिति का नाम इंडियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड मे दर्ज
श्री गौपुत्र सेवा समिति का नाम इंडियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड मे हुआ दर्ज। श्री गौपुत्र सेवा समिति द्वारा 21 दिन मे गौवंश व सभी बेज़ुबान जानवरो के लिए 500 सीमेंट कि पानी कि टंकिया लगाई गई। श्री गौपुत्र सेवा समिति बीमार घायल एक्सीडेंट से पीड़ित गौवंश कि सेवा मे लगी हुई है। संस्था कि ख़ुशी के इस मौके पर श्री गौपुत्र सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष सूर्यकांन्त व्यास ने बताया कि पिछली साल 2022 मे बेज़ुबानो के लिए 200 पानी कि टंकीया लगाई गई थी इस बार पूरी टीम व सभी गौपुत्र गौभक्तो के सहयोग से 500 टंकीया लगाई गई। गौमाता के लिए जमीनी स्तर से सेवा करने के लिए हम एक मजबूत टीम बना रहे है। साथ ही गौवंश के लिए आमजन को जागरूक कर रहे है क्योकि गौमाता कोई जानवर नहीं हिन्दू का चलता फिरता मंदिर है गौमाता मे 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। इंडियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड मे नाम दर्ज होने पर संस्था परिवार मे ख़ुशी कि लहर बनी हुई है।
