मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फुट पैकेड योजना का शुभारंभ डाँगी ने किया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा पैकेड योजना का मावली ब्लॉक क्षेत्र के वासलिया ग्राम पंचायत में प्रधान पुष्कर लाल डाँगी,उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजना का शुभारंभ कर लाभार्थियों को पैकेड बाँटे गए।

प्रधान डांगी ने राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया।ओर बताया कि पैकेट में एक किलो चना दाल, एक किलो चीनी,नमक,एक लीटर सोयाबीन तेल,100 ग्राम मिर्च,100 ग्राम धनिया पाउडर,50 ग्राम हल्दी पाउडर दिया जाएगा।

उपखण्ड अधिकारी व्यास ने बच्चो को शिक्षा से वंचित नही करने व उनको पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान वासलिया सरपंच मोड़ा भील, पूर्व सरपंच उदय लाल डाँगी,शोभसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!