मावली उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका क्षेत्र के सरकारी,निजी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर रखा। मावली ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनने से कार्यक्रम भव्य रखा गया।जिसमे प्रधान पुष्कर लाल डाँगी,उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास, तहसीलदार रमेश चंद्र वढ़ेरा,चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमे देशभक्ति गीत,कविता,समूहगान, नृत्य,पीटी, परेड सहित सांस्क्रतिक कई कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।

प्रधान पुष्कर लाल डाँगी ने राजस्थान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

प्रधानाचार्य मांगी लाल बलाई ने बताया कि ध्वजारोहण करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।और हर वर्ष से भी इस वर्ष ग्रामीणों की संख्या बहुत ही अच्छी रही। छात्र छात्राओं में भी काफी उत्साह दिखा।

इस दौरान नायब तहसीलदार दया राम सुथार, मावली व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, पार्षद मनीष विजयवर्गीय, बादल शर्मा, ऋषी खत्री,सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम का संचालन दिलीप त्रिपाठी ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!