मावली सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका क्षेत्र के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्री नाकोड़ा शिक्षण संस्थान के सचिव ओम प्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि सस्था प्रधान रिंकु आमेटा ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद पी टी परेड करने के बाद में नन्हे मुन्हे बच्चो ने कविता व देश भक्ति के गानों पर बढ़चढ़कर प्रस्तुतिया दी। डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार ने बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बच्चो को जानकारी दी। सुरेश कुमार देशबन्धु ने बच्चो को पारितोषिक की घोषणा की। इस दौरान स्कूल स्टाफ रुखसार बानू,रेखा जाट,रजिया बानू, नेहा जाट,सीमा चौहान, रेखा गर्ग,नेहा गर्ग,कृतिका चौहान, कविता सोनी,सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।
