मावली इंटक कार्यालय पर श्री माली ने किया ध्वजारोहण।
उदयपुर,ओमप्रकाश सोनी । इंटक कार्यालय पर सुबह और पावर हाउस स्थित मजदूर मंदिर श्रम सेवालय पर 8.30 बजे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्रीमाली ने अपने संबोधन में देश की आजादी मे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है और लोकतंत्र के द्वारा भारतीय संविधान के अनुरूप हमें सबको मिलकर काम करना चाहिए।हमारा इंटक संगठन भारत के प्रथम स्थान के साथ-साथ विश्व का भी प्रथम श्रम संख्या वाला संगठन बनने पर हम रेड्डी साहब का आभार व्यक्त करते हैं एवम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते जिन्होंने पहली बार मजदूर को मंत्री बनने का अवसर प्रदान किया।स्वागत सम्बोधन यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष नारायण गुर्जर ने किया । संचालन सीमेंट मजदूर संघ महामंत्री मांगीलाल प्रजापत ने किया।
