शारीरिक शिक्षक संघ मिला मुख्यमंत्री से और मांगों से कराया अवगत

वर्षों से लंबित तृतीय श्रेणी स्थानांतरण की भी रखी मांग

रविवार को राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापू राम चौधरी की अगुवाई में राज्य के शारीरिक शिक्षक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर जयपुर में मिले और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा ।

राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भैरु सिंह राठौड़ ने बताया कि संघ की ओर से मुख्यमंत्री महोदय का साफा पहना कर स्वागत किया गया एवं साथ ही तृतीय श्रेणी स्थानांतरण सहित मांगों का ज्ञापन सौंपा ।

संघ की ओर से मांग की गई कि शारीरिक शिक्षकों के उच्च पदों की संख्या कम होने के कारण वर्षों से शारीरिक शिक्षा केडर की पदोन्नति बहुत कम होती रही है । विद्यालय में द्वितीय व प्रथम श्रेणी के पद स्वीकृत किए जाएं। प्रत्येक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत किया जाए छात्र संख्या की बाध्यता हटाई जाए एवं दो पारी में संचालित विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का अतिरिक्त पद स्वीकृत किया जाए । उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तृतीय श्रेणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में द्वितीय श्रेणी व दो या दो से अधिक फैकल्टी वाले विद्यालयों में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा का पद स्वीकृत किया जाए। सरकार द्वारा नवगठित जिलों में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत किया जाए एवं प्रारंभिक शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत किए जाएं। तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के स्थानांतरण किया जाए। स्कूली 6 नेशनल खेलों के लिए खेल बजट आवंटित किया जाए । दसवीं कक्षा तक स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए। साथ ही दो प्रतिशत खेलकोटे में पद रिक्त रहने पर घटते क्रम में स्कूली व विश्वविद्यालय नेशनल मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को भी अवसर दिया जाए ।

शारीरिक शिक्षक संघ ने राजस्थान स्कूली खेलों में श्रेष्ठ योगदान देने वाले शारीरिक शिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय विश्वामित्र, राजीव गांधी, एकलव्य में से किसी एक नाम पर राज्य स्तरीय खेल अवार्ड की घोषणा की मांग रखी । प्रतिनिधि मंडल में गंभीर सिंह मुख्य महामंत्री, हनुमान बिश्नोई , लक्ष्मण दास, प्रवीण चौधरी महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र सिंह शक्तावत, रामकिशोर चौधरी,मोहन चौधरी,संतोष राठौड़, देवेंद्र सिंह चौहान, किशन मेघवाल,रणजीत सांखला, परशुराम हर्षवर्धन सिंह,गोविंद सिंह चौहान, रणवीर सिंह, रज्जाक मोहम्मद, यूनुस खान,तुलसीराम रामनारायण चौधरी सहित सैकड़ों शारीरिक शिक्षक नेता उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!