राम मंदिर निर्माण हेतु सुंदरकांड पाठ परिवार ने 8300 एवं माउन्ट व्यू स्कूल उदयपुर ने 5100 रुपये का किया सहयोग

रिपोर्ट : कन्हेयालाल मेनारिय
उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर की ग्राम पंचायत बाठरड़ा खुर्द में अयोध्या पार्क समिति के नेतृत्व में अयोध्या पार्क में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सुरज जोशी ने बताया कि राम मंदिर का निमार्ण ग्रामीणों एवं भामाशाहों के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है। इस मंदिर के निर्माण की सहयोग राशि हेतु अयोध्या पार्क समिति द्वारा सोशल मीडिया के व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर सहयोग राशि एकत्र करने की मुहिम चलाई जा रही है, जिससे कई ग्रामीण एवं भामाशाह आगे रहे है और मंदिर निर्माण के लिए सहयोग कर रहे है। शनिवार को सुंदरकांड पाठ परिवार बाठरड़ा खुर्द की ओर से 8300/- रुपये व माउन्ट व्यू स्कूल उदयपुर की ओर से 5100/- रुपये की राशि चारभुजा मंदिर प्रांगण में अयोध्या पार्क समिति को दी। जिस पर ग्रामीणों ने सुंदरकांड पाठ परिवार एवं माउन्ट व्यू स्कूल उदयपुर के सदस्यों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
