शिव भक्ति का अनूठा उल्लास, निकाली डाक कावड़ यात्रा, पूरा मार्ग गूंजा भोले के जयकारों से

27 अगस्त मेनार से राणेरा महादेवजी तक निकलने वाली विशाल कावड़ यात्रा हेतु केदारेश्वर महादेव को दिया निमंत्रण

मेनार माँ जगदम्बा के दरबार में पूजा अर्चना कर कावड़िये केदारेश्वर महादेव जी पहुँच किया शिवजी का जलाभिषेक

रिपोर्ट : कन्हेयालाल मेनारिया

बाँसड़ा । श्रावण मास में की जाने वाली कांवड़ यात्रा का बहुत महत्व है। हर साल लाखों श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना लिए इस पावन यात्रा के लिए निकलते हैं। शिवभक्त अलग-अलग अंदाज में भक्ति कर शिवशंकर को लुभाते हैं। इसमें से एक है डाक कावड़ यात्रा भी है।  रविवार को मेनार माँ अम्बे के दरबार से सुबह 6 बजे विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सानिध्य मे माँ अम्बे की विधिविधान से पूजा अर्चना कर कावड़ियों ने केदारेश्वर महादेव, केदारिया डाक कांवड़ यात्रा (दौड़ते हुए) निकाली। रास्ते में कावडिये भगवान शिव, पार्वती के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस कांवड़ यात्रा में 31 सदस्य शामिल थे। इसमें दो यात्री कांवड़ लेकर पैदल चलें और बाकी बाइक पर सवार थे। थोड़ी थोड़ी दूरी तय करने के बाद कावड़ लेकर पैदल चल रहे जल को बाइक पर सवार अन्य दो यात्रियों को कावड़ सौंपते हुए वह कांवड़िये पैदल दौड़ते हुए पुनः आगे बढ़े। यह सिलसिला केदारेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण पहुंंचने तक जारी रहा। कांवड़ यात्रा के मंदिर प्रांगण में पहुंंचने के बाद कावड़ियों ने केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। साथ ही कावड़ियों ने 27 अगस्त मेनार से राणेरा महादेवजी, ढूंढिया तक निकलने वाली विशाल कावड़ यात्रा हेतु केदारेश्वर महादेवजी को निमंत्रण दिया। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि श्रावण मास के अंतिम रविवार 27 अगस्त को मेनार से राणेरा महादेवजी, ढूंढिया तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें तकरीबन 8 से 10 हज़ार श्रद्धालु शामिल होंगे। इस कावड़ यात्रा को लेकर रविवार को केदारेश्वर महादेवजी, केदारिया निमंत्रण दिया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!