रुंडेड़ा से राणेरा महादेव, ढूँढिया तक निकली कावड़ यात्रा, जनप्रतिनिधियों ने रास्ते में किया कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत,पूरा रास्ता गुंजा हर हर महादेव के जयकारों से, किया कावडियों ने शिवजी का जलाभिषेक

रिपोर्ट : कन्हेयालाल मेनारिया

श्रावण मास में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व हिंदू समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रविवार को रुंडेड़ा से राणेरा महादेव, ढूंढिया तक कावड़ यात्रा निकाली गयी। कावड़ यात्रा में सभी भक्तगण मेवाड़ी पोशाक धोती, कुर्ता पहन कर शामिल हुए। सुबह 7 बजे सभी श्रद्धालु लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए और वहा से गणपति मंदिर पहुँचे, वहाँ कावडियों ने कावड़ में जल भरकर सबसे पहले गणपति जी मंदिर, गणपती बप्पा के दर्शन, पूजा अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारों के साथ सुथारों की बावड़ी से रवाना हुए। जो कावड़ यात्रा लक्ष्मीनारायणजी मंदिर, महादेव मंदिर, हनुमानजी मंदिर होते हुए शोपूरा (छपरा), खडोदा, अगोरिया में होते हुए राणेरा महादेव पहुँची। इस बीच रास्ते में कावडियों का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा एवं फलाहार वितरण कर उनका स्वागत किया गया।

सेकड़ो की संख्या में कावड़िये कावड़ लेकर नंगे पांव चल रहे थे, तो कई युवा डीजे साउंड पर मधुर बजते स्वर लहरियों धार्मिक भजनों पर नाचते झूमते हुए चल रहे है और शिवभक्तगणों ने बम बम भोले के उच्च जयघोष से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया, रास्ते में हर आम खास इस सुनहरे धार्मिक पल को अपने मोबाइल में कैद करने से अपने आप को नहीं रोक सका।

वही रास्ते में आरएलपी के प्रदेश महामंत्री उदयलाल डांगी, वल्लभनगर पंचायत समिति प्रधान देवीलाल नंगारची, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, मेनार के ग्रामीणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कावडियों का भव्य स्वागत किया। कावड़ यात्रा के राणेरा महादेव पहुँचने पर कावडियों ने नीलकंठ महादेव जी का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था रुण्डेड़ा निवासी रमेश चंद्र सोनी द्वारा की गई, जिसका लाभ सभी भक्तो ने लिया। अंत में ग्रामीणों ने सभी व्यवस्थापको का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!