पॉप सिंगर त्रिपाठी का मावली में हुआ भव्य स्वागत
देश में दूसरा रहा राजस्थान
मावली,ओमप्रकाश सोनी । मावली के युवक शुभम त्रिपाठी ने अपना स्थान बना कर गांव का नाम रोशन किया। स्विग्गी कंपनी द्वारा देश स्तर पर गायन क्षेत्र में कराए गए वोटिंग के आधार पर शुभम ने राजस्थान में प्रथम व देश में पांच टॉपर में अपना स्थान बनाया।
पांच टॉपर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया , यह उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।त्रिपाठी इससे पूर्व कॉलेज में मिस्टर प्रेशर के साथ ही क्रिकेट में स्टेट खिलाड़ी रह चुका है। शुभम के छोटे भाई धनंजय त्रिपाठी ने भी इसी ऑर्थो कुश्ती ( बांक्सिग ) में राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर पदक अर्जित कर गांव का नाम रोशन किया है।
शुभम का मावली आने पर मावली चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, शंकरलाल जीणावत , पन्नालाल जीणावत , सतीश मेहरा, पार्षद प्रकाश वीरवाल, कुंदन तेली, अनिल शर्मा, सुरेश अवस्थी, मनोज जोशी, बहादुर सिंह जाट, जयप्रकाश बोकाडिया, दिनेश व्यास, राकेश खटवड़ ,मांगीलाल टेलर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।
