एक मुहिम बालिका शिक्षा के नाम

शनिवार को अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा भींडर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण किया गया जिसके अंतर्गत गाँव सराय, नाहरपुरा, बड़गाव (गणेशपुरा ) में एजुकेट गर्ल्स के साथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । जिसमे संस्था के ब्लॉक ऑफिसर समरवीर सिंह राठौड़ क्षेत्रीय समन्वयक ललित कुमार मेनारिया, राजकुमार मेनारिया, विनोद कुमार वैरागी, विशाल टेलर और टीम बालिका व विद्यालय के स्टाफ और छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
