अंतर विद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । स्टेनवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयड तथा लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 12 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे से अंतर विद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन स्टेनवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयड़ में किया गया प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी आरके जैन थे जानकारी देते हुए क्लब सचिव लायन राजमल ओस्तवाल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सेंट ग्रिगोरियस स्कूल, ईडन स्कूल, स्टेनवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल गणेश नगर, सरस्वती विद्यालय कानपुर के विद्यार्थियों ने तीन कैटेगरी में भाग लिया कुल 70से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती स्वातीरमेश, श्रीमती मीना बाबेल तथा राजेंद्र चित्तौड़ा थे, अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी आर.के. जैन ने प्रतियोगिता के आयोजन को बधाई देते हुए कहा कि देशभक्ति गीतों का आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार और कर्तव्य बोध के साथ ऊर्जा प्रदान करता है, साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी से उन्होंने यह अपील की की अपने जीवन में प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ लगाकर उसको पल्लवित पोषित करके पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें, प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता विद्यार्थियों को लायंस क्लब लेक सिटी अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान जोन चेयरमैन के वी रमेश पूर्व रीजन चेयरमैन ओपी मूथा तथा संस्थान के निदेशक के.जी. मूंदड़ा एवं कार्यक्रम के स्पॉन्सर लायन के.एल. पूनमिया ने पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर लायन अशोक जैन,लायन नरेंद्र शर्मा, लायन निरूपा पूनमिया उपस्थित रहे, विद्यालय की प्राचार्य रितु पालीवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन विष्णु एंव संपत ने किया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!