एक नल योजना ने ही बदल दी गांव की तस्वीर, ग्राम पंचायत बांसडा का मामला

रिपोर्ट : कन्हेयालाल मेनारिया

केंद्र सरकार की एक योजना ने पूरे गांव की तस्वीर ही बदल कर रख दी ऐसा ही एक मामला देखने में आ रहा है उदयपुर जिले 52 km दूर उदयपुर भींडर राजमार्ग पर बसे एक गांव बांसड़ा की जहां आज कल केंद्र सरकार की एक योजना द्वारा घर घर नल योजना को लेकर कार्य प्रगति पर चल रहा है जहां एक तरफ केंद्र सरकार इस योजना को सुचारू रूप से चलाने का अथक प्रयास कर रही है वहीं देखने में आ रहा है कि जो सड़के पानी की पाइप लाइन के लिए खुदाई करवाई जा रही है जिससे गांव की सब गलियों की हालत ऐसी है कि बारिश में घर से निकल पाना ही मुश्किल होता जा रहा हैं गांव की सब गलियों का यहीं हाल है योजना के लिए खुदाई की गई पर उनकी मरम्मत के कार्य को लेकर सब मौन है ……..जो गांव आज से पहले स्मार्ट गांव हुआ करता था उसकी ऐसी स्थिति के लिए जि़म्मेदार आख़िर है कौन…..?

इसी सवाल को लेकर जब गांव वालों ने ठेकेदार से बात की तो उसने मरम्मत कार्य नहीं करने और ग्राम पंचायत का कार्य बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया……..ऐसे में देखने वाली बात यह है कि गांव की इस बद्तर स्थिति के लिए जि़म्मेदार आख़िर है कौन ….?

योजना के लिए अधिकृत ठेकेदार या फिर ग्राम पंचायत…. ?

इस पर गांव वालों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है ऐसा ही पूर्व में एक मामला देखने में आया राजस्व ग्राम बामनिया में जिसमें भी इस योजना को पूर्ण हुए साल भर होने को आया पर जो सड़के खोदी गई वो आज तक ऐसे ही बनी हुई है अब बारिश के मौसम में दरिया बनकर रह गई है पर ठेकेदार द्वारा आज तक उनको सही नहीं करवाया गया …इस मामले पर जनता प्रशासन से उम्मीद लगा कर बैठी है …… कहीं ये उम्मीद… उम्मीद बनकर ही न रह जाए…

 

: ग्राम पंचायत का मामला

 

जलदाय विभाग को पता ही नहीं हाथों-हाथ कर दिए नल कनेक्शन

बासड़ा उदयपुर जिले के के बांसड़ा गांव में जीवन मिशन के अंतर्गत घर घर कनेक्शन योजना के अंतर्गत कनेक्शन किए गए परंतु गडरियावास के ग्रामीणों द्वारा हाथ हाथ नल कनेक्शन कर दिए एवं पाइप लाइन में बड़े-बड़े छेद कर दिए जिसकी जनक प्रशासन को भी मालूम नहीं प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई की जाएगी या ऐसे ही हाथ वाद कनेक्शन करने का आदेश है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!