6 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में चतुर्थ चरण के शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल मावली थे।विशिष्ट अतिथि चंद्र शेखर चौधरी व मॉडल स्कूल मावली थे। अति विशिष्ट अतिथि सभी दक्ष प्रशिक्षक थे । समापन समारोह की अध्यक्षता सीबीईओ कार्यालय के वरिष्ठ आरपी ने की । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के निर्देशन में संचालित शिविर के चौथे चरण में दो स्थानों पर शिक्षक प्रशिक्षण संचालित किये गए । मावली मॉडल स्कूल में दो समूह एवं डबोक में दो समूह का शिविर आयोजित किया गया । डबोक शिविर की व्यवस्था एवं शिविर संचालन जगदीश चंद्र शर्मा एवं पुष्पेन्द्र सिंह ने किया। मॉडल स्कूल शिविर समापन समारोह में सीबीईओ कार्यालय से विशेष शिक्षक संदर्भ व्यक्ति राधेश्याम ने संभागियो को विभागीय जानकारी दी । शिक्षक उदय लाल सुथार ने उदाहरणों द्वारा संभागियो को भाव विभोर कर दिया । कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार आमेटा ने किया। शिक्षकों ने 06 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। चन्द्र शेखर चौधरी ने संभागियो को प्रतिदिन अपडेट रहने हेतु वार्ता दी। शिक्षक प्रशिक्षण के केआरपी सुरेश कुमार देश बंधु ने शिक्षक संभागियो को प्रशिक्षण में सिखाई गई विधाओ को विद्यार्थियों के शिक्षण में निरन्तर उपयोग में लेते रहने के बारे में बताया चुन्नीलाल अहीर ने विद्यालय संचालन संबंधित जानकारी दी । व्यवस्थापक अरुण सिंसोधिया, कविन्द्र शर्मा, कैलाश चंद्र खटीक एवं संभागी शिक्षक उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!