5 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका क्षेत्र के उपखंड कार्यालय पर शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास को तृतीय श्रेणी स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रदेश महामंत्री परिसंघ sc-st एवं राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में सौंपा गया। ज्ञापन में जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला से रोक हटाई जाए। गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखा जाए। चुनाव ड्यूटी से जिन शिक्षकों की 50 वर्ष से अधिक उम्र है उनको चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए । जो शिक्षक b.Ed धारी नहीं है उन शिक्षको को राज्य सरकार द्वारा पत्राचार b.Ed करवाई जाय।

 इस दौरान रामलाल मेघवाल, विजय लाल मीणा, जिला महिला मंत्री सुशीला खराड़ी, ममता मीणा, रेखा ट्रेलर, ममता चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, कानाराम सैनी, विजय मुद्गगल, सरोज यादव, शांता गमेती, विकास जांगिड़ आदि शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!