सराड़ी पीएचसी में 52 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

रिर्पोट : हितेश कुमार जोगी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी सराड़ी, औरवाडिया, करावली, बस्सी, बरोड़ा, बेडावल, बुडेल, झल्लारा व सीएचसी गिंगला में गर्भवती महिलाओं के प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सराड़ी में 52 गर्भवती महिलाओं के प्रसवपूर्व जांच की गई। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की ऊंचाई, वजन, हेमोग्लोबीन, मूत्र, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी आदि की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र जाट ने गर्भवती महिला को अपने भोजन में प्रोटीन युक्त तथा आयरन युक्त भोजन को शामिल करने की सलाह दी। इसके लिए नोनी का साग, रागी, पीले पके फल, दूध, मछली, कलेजी आदि को भोजन में लेना उपयुक्त है। प्रत्येक माह नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। सुरक्षित जच्चा बच्चा व सुरक्षित भविष्य के लिए यह जांच आवश्यक है। इस अवस्था में गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में सभी पोषक तत्वों को शामिल करने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने, कम से कम दो घंटे आराम करने की सलाह दी गई। सभी लाभुकों को आयरन की गोली, सीरप, कैल्शियम की गोली दी गई। दो बच्चों के बीच अंतराल रखने के लिए अस्थायी गर्भ निरोधक साधन में अंतरा, छाया आदि का वितरण किया गया। मौके पर लैब टेक्नीशियन नरेश पटेल, लेब सहायक हेमराज डामोर, सीएचओ ललिता सालवी, , जीएनएम शालिनी गुप्ता, एएनएम प्रियंका मीणा, वर्षा पांडे, अहिंशा पटेल, तिलका जैन, आदि सहित दर्जनाधिक आशा कार्यकर्ता, लाभुक आदि मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!