नर्सेज 24 वे दिन भी आंदोलन की राह पर

उदयपुर । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति उदयपुर द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत 24 वे दिन मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेश सुराणा को सौंपा। आरएनए जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष ने बताया कि पुरे राजस्थान में नर्सेज द्वारा मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन भिजवाया है। संभाग अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि 11सुत्रीय मांग पत्र में उतर प्रदेश व बिहार से मूल वेतन 7100 से 22700 प्रतिमाह कम मिल रहा है, वहीं हॉल ही बजट घोषणा 2023 में घोषित नए एसीपी नियमो से राज्य के अन्य समकक्ष संवर्गो से भी नर्सेज को 2 से 3 पे स्टेप कम वेतन जैसी उत्पन्न हुई विसंगति ,तथा मेडिकल कॉलेज सलंग्न चिकित्सालयो में सफाई कर्मियों से भी कम 7900 प्रतिमाह वेतन, उच्च योग्यता डिग्री,डिप्लोमाधारी प्रशिक्षित नर्सेज संवर्ग का असहनीय अपमान है। जिसे बर्दास्त नही किया जा सकता। वही नर्सिंग भत्ता, वर्दी भत्ता,विशेष वेतन भत्ता, हार्ड ड्यूटी भत्ता, मेस भत्ते में वृद्धि,,संविदा सेवा से नियमित हुए नर्सेज के संविदा सेवाकाल की नोसनल गणना ,नर्सिंग ट्यूटर एवम एएनएम वर्ग का पदनाम परिवर्तन ,ठेका प्रथा से भर्ती पर पूर्ण प्रतिबंध तथा समस्त संविदा नर्सेज का नियमित करण, स्वतंत्र नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, नर्सिंग ट्यूटर एवम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद को राजपत्रित कर प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यरत प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल को आहरण वितरण अधिकार देना, नर्सिंग छात्रों के स्टाईपेड़ मे वृद्धि करना, ड्रेस कोड में परिवर्तन करना, नर्सेज को प्राथमिक उपचार एवम आवश्यक जीवन रक्षक दवाई लिखने का अधिकार देना, एएनएम जीएनएम प्रशिक्षण केंद्रों को चिकित्सा एवम स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग में लेना, सभी जिला चिकित्सालयों में क्रेच सुविधा उपलब्ध कराना इत्यादि मांगे लंबित है पूर्बिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी नर्सेज मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया है। वल्लभनगर में ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुंदन मेनारिया, सायरा में जसराज सोलंकी, फलासिया में रोशन लाल कलाल एवं बसार में कुसुम राज पूर्बिया व झाड़ोल फलासिया में गजेंद्र पूर्बिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने में संरक्षक रमेश मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार, रमेश पंजाबी, गोपाल भावसार, हेमंत मीणा उपस्थित थे
