उपखण्ड मुख्यालय सराड़ा पर हुआ पंचायत स्तरीय राज़ीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का समापन

   विनोद कुमार रैगर

उदयपुर । उपखण्ड सराड़ा पर पंचायत स्तरीय ग्राम पंचायत सराडा के राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का का समापन आज डेकली स्थित ग्राउंड पर हुआ,क्रिकेट,खो-खो,वॉलीबॉल,कबड्डी में बालिका विधालय की छात्राएँ रही व क्रिकेट पुरुष वर्ग स्थानीय ग्राम सराडा की नवाब क्लब विजेता रही एवं कबड्डी पुरुष वर्ग में रा०उ०मा०वि० सराडा की टिम विजेता रही,सभी विजेता टीमो को अथितियों द्वारा मेंडल,प्रमाण पत्र,मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सराडा सरपंच मणिलाल मीणा व उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा थे, अध्यक्षता सीबीइओ नाथुलाल बुनकर ने की विशिष्ट अथिति में ग्राम विकास अधिकारी महेश कुमार मीणा,कांतिलाल दर्जी,रोज़गार सहायक शंकर लाल प्रजापत सहित अन्य गणमान्य गण,शिक्षा विभाग के शिक्षक व शारीरिक शिक्षकगण एवं ग्रामवासी गण उपस्थित थे छ दिवसीय खेलों का आयोजन शराफ़त खान, अनु जादू,करूणा मीणा शारीरिक शिक्षकों व शरीफ ख़ान द्वारा करवाया गया । अथितियों द्वारा पारितोषिक वितरण कर ब्लॉक स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए सभी कार्मिकों खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!