मावली उपखण्ड पर स्वंतत्रता दिवस मनाने की बैठक आयोजित की

मावली उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी के आदेशानुसार मावली ब्लॉक के निजी व सरकारी विद्यालय की बैठक नायब तहसीलदार दयाराम सुथार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।प्रधानाचार्य मांगी लाल बलाई ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी ने आदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाना है। इस विषय पर बैठक आयोजित की जिसमे सांस्क्रतिक कार्यक्रम, परेड,बैठक व्यवस्था, टेन्ट ,पानी,पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर चर्चा की गई। जिसमे कुछ विद्यालय वालो ने मांग की पुलिस जाब्ता पर्याप्त होना चाहिये ताकि व्यवस्था अच्छी बनी रहे। दिलीप त्रिपाठी ने बताया की पहले मावली ग्राम पंचायत थी वह नगर पालिका बनने के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा जो लोगो मे काफी उत्साह को देखते हुए कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान विवेकानंद स्कूल,नवोदय विद्यालय, सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल,उदयपुर पब्लिक स्कूल, इमोशन स्कूल,ऐ डिवाइन स्कूल,आलोक दीप, आर एम जी सहित कई स्कूल के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संचालन दिलीप त्रिपाठी ने किया।
