छात्रावास में बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

रिर्पोट : हितेश कुमार जोगी

क्षेत्र के खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सलुम्बर डॉ.सम्पत लाल मीणा के निर्देशन में सेरिया चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका निनामा, नर्सिंग ऑफिसर लालुराम मीणा, सीएचओ धनराज मेघवाल, एएनएम पार्वती मीणा द्वारा जनजातिय बालिका छात्रावास डाल व वीर कालीबाई छात्रावास डाल चौराया में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेरिया प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका निनामा द्वारा 155 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि, इम्युनिटी वर्धक दवाओं आदि औषधियों का वितरण व उपचार किया गया। इसके साथ ही रोगों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। शिविर में नेत्र रोग (आई फ्लू), शिरशूल, जोड़ों के दर्द, पेट की समस्या, आदि के बच्चों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गई। चिकित्साधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को आई फ्लू से बचने के उपाय एवं सावधानियों को बताया गया। आगंतुकों एवं विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षकों द्वारा सूर्य नमस्कार, ताडासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका, कपालभाति आदि आसन एवं प्राणायाम आदि बताये गये तथा उनसे होने वाले लाभों पर चर्चा की गई। चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए बच्चों को बताये गए स्वास्थ्य व योग संबंधित दिशा—निर्देशों का अनुपालन करने को बताया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!