राजकीय एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सराडा़ (केउडी),उदयपुर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

सराडा । को स्थानीय विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतलाल मीणा संस्था प्रधान द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि सुरेश कटारा एवं विशिष्ट अतिथि गमीर लाल मीणा द्वारा की गई विद्यालय के अभिभावक छात्र-छात्राएं एवं सभी अध्यापक-गणों ने भी भाग लिया छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य ,भजन, कविता, संगीत, गवरी,की प्रस्तुतियां दी गई और पारितोषिक भी बांटे गए कार्यक्रम का संचालन सुरेशचंद्र पांडोर ने किया संस्था प्रधान अमृतलाल मीणा ने आदिवासी दिवस को मनाने के कारण एवं इतिहास पर विशिष्ट रूप से प्रकाश डाला सुरेश कटारा सरसिया ने आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे उत्सव एवं कार्यक्रम मानने को संकल्प व्यक्त किया इस कार्यक्रम में अभिवावक-गणो ने भी अपने विचार व्यक्त किया | रतन लाल पटेल वरिष्ठ अध्यापक ने इस उत्सव के प्रादुर्भाव के बारे में बताया | सुश्री नेहा मीणा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी एवं प्रस्तुतियां तैयार की गई | भीमराव सालवी (अधीक्षक बालक छात्रावास) ने आदिवासी दिवस पर प्रकाश एवं कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मनाने में सहयोग करने के लिए कहा छात्रों-अभिभावकों एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम की समापन घोषणा की गई/
