विश्व आदिवासी दिवस पर वाहन रैली

उदयपुर । जिला मिडिया प्रभारी अनिल पणोंर ने बताया की अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के तत्वाधान में भीम आर्मी ने रेती स्टैंड स्थित भीलूराणा की मूर्ति का माल्यार्पण कर वाहन रैली का आरंभ की गई! जिसमें सभी साथी आदिवासी सस्कृति व नारों के साथ पारस चौराह से विभिन्न सर्कल पर गुजरते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे! रैली महासभा में तब्दील कर आदिवासी अत्याचारों पर धरना प्रदर्शन किया गया! जिसमें मणिपुर महिला अत्याचार को लेकर वहा जल्द ही राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए! वहां के आदिवासी को सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान किया जाए! हाल ही में गोगुंदा में स्थित तारपाल गांव में महिला काली बाई को पीट-पीट कर हत्या करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देकर, राजस्थान सरकार द्वारा एससी एसटी अत्याचारों को लेकर सख्त कार्यवाही होना चाहिए! इन्ही सब घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया! जिसमे अखिल भारतीय आदिवासी महासभा से घनश्याम जी तावर, महामंत्री सुरेश मीणा, भीम आर्मी से प्रदेश सचिव लाला मेघवाल जिला महामंत्री रोशन लाल मेघवाल, वरिष्ठ उपाधायक्ष कनैयालाल डामोर समेत कई साथी समीलित रहे
