मावली में विश्व आदिवासी दिवस मनाया

  ओमप्रकाश सोनी

मावली नगर पालिका क्षेत्र के रेलवे मैं बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता शरद चन्द्र पुरोहित, मुख्य अतिथि रामजी लाल सैनी, विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार देशबंधु, भूर सिंह मीणा, धर्मेंद्र मीणा ,सुमित खटाना, लाला राम वर्मा थे।सभी ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लेकर महान पुरुषों को याद किया जिन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए अपनी जान तक गवाने को तैयार हो गए ऐसे हैं हमारे आदिवासी भाई जो जल जंगल की जमीन बचाना चाहते हैं। 1977 में अमेरिका देश में कोलंबस के नाम से दिवस मनाया जाता 1989 में जिनेवा में एक बैठक हुई उसमें निर्णय किया गया 9 अगस्त 1994 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा भारत देश में सबसे अधिक जाति भील समाज की है राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश और त्रिपुरा में यह जाति अधिक निवास करती है इसी दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली के प्रांगण में नन्हे-मुन्ने बालकों के सानिध्य में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने विश्व आदिवासी दिवस के अवकाश को लेकर खुश हुए और जाना की आदिवासी दिवस क्या होता है इस दौरान सुरेश कुमार देशबंधु ,एडवोकेट भंवर लाल , पन्नालाल ,पुजारी,अभिषेक गुसर, कानाराम चौहान , राजेंद्र चौधरी ,कुमार देवेंद्र लवीश प्रजापत, अल्पेश, वैभव, नवीन मीणा, समीर खान आदि नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित हुए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!