90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कूल्हे का हुआ सफल ऑपरेशन,डॉ राकेश सैनी ने बुजुर्ग महिला को दिया नया जीवन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । श्री गुलाबसिंह शक्तावत सामान्य चिकित्सालय में 2020 से ही अनवरत अपने मरीजों को विश्वनीय सुविधा के लिए वचनबद्ध है l डॉक्टर राकेश सैनी द्वारा अस्पताल मे हमेशा मरीजों को श्रेष्ठ सुविधा देने का प्रयास किया गया है l व अस्पताल में दिन प्रतिदिन अपनी चिकित्सा सेवा को बेहत्तर करने का प्रयास करते रहै है l व मरीजों के विश्वास पर हमेशा खरा उतर रहे है । डॉक्टर राकेश मरीजो के कम खर्च मे बेहत्तर सुविधा के लिए कटीबद्ध है l वही श्री गुलाबसिंह शक्तावत सामान्य चिकित्सालय क्षेत्र के चिकित्सा जगत मे नित नये आयाम रच रहा है । इसी कड़ी मे फिर 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया है ।
क्या कहते है डॉ.
इस सम्बन्ध मे श्री गुलाबसिंह शक्तावत सामान्य हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ व जॉइंट रीप्लेसमेंट सर्जन डॉ राकेश सैनी ने बताया की 90 वर्षीय महिला भिण्डर निवासी घिसी बाई गिरने के वजह से कूल्हे की हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी l महिला असहनीय दर्द से ग्रसित थी l डॉक्टर ने महिला का तात्कालिक ईलाज कर भर्ती करने की सलाह दी lइस तरह के जटिल चोट जो बिना ऑपरेशन के ठीक नहीं हो सकते अमूमन ऐसे परिस्थिति मे उम्रदराज महिला का ऑपरेशन भी नहीं किया जा सकता है l लेकिन ऐसे कठिन परिस्थिति मे भी अपने स्वविवेक का परिचय देकर महिला के जाँचे करने कि बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया। रविवार को 90 वर्षीय महिला के कूल्हे के हड्डी का सफल सर्जरी ऑपरेशन किया गया और महिला को नया जीवन दिया । ऑपरेशन पश्चात् महिला 3 दिन मे ही चलने फिरने मे समर्थ हो जाएगी व पूरी तरह स्वस्थ है व 3 4 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर जाएगी।
डॉक्टर राकेश सैनी ने बताया कि बुजुर्ग महिलाओं मे हड्डी टूटने की सबसे बड़ी वजह ओस्टेरोपोरोसीस है l याने की हड्डियों मे कैल्शियम की कमी से हड्डी कमजोर व चाक की तरह हो जाती है । जिससे सामान्य चोट मे हल्का गिरने पड़ने से हड्डी तुरंत टूट जाती है ।
लें डॉक्टर की सलाह
50 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को डॉक्टर के सलाह से नियमित रूप से कैल्शियम और विटामिन D की गोली लेनी चाहिए l व आवश्यक जाँच और परिक्षण जैसे बोन डेंसिटी टेस्ट कराना चाहिए इसी तरह इस रोग से बचा जा सकता है।सर्जरी टीम में हड्डी रोग विशेषक्ष डॉ राकेश सैनी , नर्सिंगऑफिसर भेरु लाल , ओटी इंचार्ज विराट चौबीसा आदि का साथ रहा।आपको बताते दे की भींडर के बोहरा समाज के द्वारा c arm मशीन भेंट की गयी थी जिसे क्षेत्रवासियों ऑपरेशन के लिये उदयपुर नही जाना पड़ता है।सी एआरएम मशीन से अभी तक 50 से अधिक सर्जरी की जा चुकी है ।बोहरा समाज द्वारा दी गई मशीन से आसपास के ग़रीब लोगो को राहत मिली है। उन्हें सर्जरी के लिये उदयपुर नहीं जाना पड़ता।
