9 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी और ग्राम रोजगार सहायक गिरफ्तार

उदयपुर ।  उदयपुर एसीबी ने कारवाई करते हुए 9 हजार रुपए रिश्वत के साथ पटवारी और ग्राम रोजगार सहायक को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि उदयपुर एसयू इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये कुराबड़ तहसील के बिछड़ी पतवार मंडल के पटवारी अखिलेश जारोली और यहीं के ग्राम रोजगार सहायक (संविदाकर्मी ) वरदी चन्द्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे बताया कि ए.सी.बी. की उदयपुर एसयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी कृषि भूमि में नाम संशोधन के पश्चात म्यूटेशन खुलवाने की एवज में पटवारी अखिलेश जारोली द्वारा 15 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी के आग्रह पर 13 हजार रूपये रिश्वत राशि पर सहमत हुआ। जिस पर एसीबी, उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में एसीबी की उदयपुर एसयू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के सुरवजिन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर पुलिस निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित और टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये अखिलेश जारोली और वरदी चन्द्र को परिवादी से 9 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी ने सत्यापन के दौरान 3 हजार रूपये रिश्वत के रूप में प्राप्त कर लिये थे और आज कार्यवाही के दौरान रिश्वत राशि 10 हजार रूपये प्राप्त कर उसमे से 1 हजार रूपये परिवादी को पुनः लौटा दिये।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!