विद्यालय में 51 पेड़ लगाएं

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आनंदपुरा डबोक में वृक्षम अमृतम संस्थान ,उदयपुर द्वारा नीम, पीपल, आम ,अमरूद और अनार के 51पेड लगाएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसरपंच सीमा गायरी ,भूतपूर्व सरपंच मांगीलाल गायरी ,संस्था प्रधान दुर्गा शर्मा, वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ,सचिव यशवंत त्रिवेदी, एक्जीक्यूटिव मेम्बर लवीश चपलोत, महेश उपाध्याय ,विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे । भग्गा गायरी और लौगर लाल गायरी ने अतिथियों को ऊपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गोपेश शर्मा ने पेड़ के महत्व के बारे में समझाया और पेड़ों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। संचालन कल्याणी चोपड़ा ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!