बालको के अधिकारो की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी – सरपंच लक्ष्मण मीणा
सराडा,विनोद कुमार रैगर । सराडा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उदपुरीया मे पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक स्थानीय सरपंच लक्ष्मण मीणा की अध्यक्षता मे की गई बैठक मे गायत्री सेवा संस्थान के ब्लाॅक हेड हिमांशु मीणा द्वारा बालको के अधिकारो की रक्षा तथा बाल विवाह, बाल दुर्व्यापार, यौन शोषण जैसे गंभीर विषयो पर जानकारी देते हुए उन्हे रोकने हेतु उपस्थित सभी सदस्यो को शपथ दिलवाई इस मौके पर सरपंच लक्ष्मण मीणा , सचिव आशुतोष, प्रधानाध्यापक का कालुलाल साल्वी, उपसरपंच भगवतीलाल गायरी, वार्ड पंच रमेश मीणा , कालुलाल मीणा , लीलादेवी, एएनएम बबली देवी, आगंनवाडी कार्यकर्ता ऊषा मीणा तथा प्रताप सिंह, सुमित्रादेवी, भरत टेलर उपस्थित रहे ।
