बिजली की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा
उदयपुर,ओमप्रकाश सोनी । मेवाड़ किसान संघर्ष समिति उदयपुर के पदाधिकारियों ने उपनगरीय क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत मनवाखेडा के क्षेत्र विधुत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मेवाड़ किसान संघर्ष समिति उदयपुर के संयोजक विष्णु पटेल ने बताया कि विगत दो महीने से क्षेत्र अनियमित बिजली कटौती की जा रही है। क्षेत्र में जगह जगह ट्रांसफॉर्मर बिगड़े हुए हैं। लाईने सही नहीं है। इसके चलते बारिश में और अन्य दिनों हर एक घंटे में बिजली कटौती की जा रही है। जिसकी कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जा रही है। राजस्थान सरकार द्वारा इस क्षेत्र की इस समस्या को दूर करने हेतु मनवाखेडा में सबग्रिड बना दिया है। नये वाहन और अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध करवाने के बावजूद भी क्षेत्र में यह समस्या गंभीर रूप ले रही हैं। इस समस्या समाधान हेतु अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के हिरण मगरी से 4 कार्यलय के बाहर मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता ने उग्र प्रदर्शन कर सहायक अभियंता मनिष राय को ज्ञापन सौंपा। सहायक अभियंता द्वारा 5 दिन में समस्या समाधान हेतु आश्वस्त किया तभी प्रदर्शन खत्म किया गया। इस प्रदर्शन में ग्राम पंचायत मनवाखेडा के सरपंच किशन लाल गमेती, उपसरपंच शंभू लाल डांगी, मेवाड़ किसान संघर्ष समिति सहसंयोजक प्रेम चंद पटेल, नारायण दास वैष्णव, वार्ड पंच नारायण डांगी, मोड़ी राम डांगी, अंबालाल डांगी, तोलीराम डांगी, रामलाल लौहार, राकेश सेन , रामलाल डांगी, प्रताप सिंह, प्रकाश डांगी, सुन्दर लाल मेनारिया, अर्जून लाल डांगी, भेरुलाल डांगी, महेंद्र शर्मा सहित सेकडो ग्रामीण मौजूद थे।
