खेरोदा से हजारों की तादाद में केदारेश्वर महादेव पहुंचे कावड़ यात्री ,खेरोदा से बांसड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा कावड़ यात्राओं का स्वागत

रिपोर्ट कन्हैयालाल मेनारिया । 

खेरोदा कस्बे से रविवार को हजारों कावड़िये पैदल यात्रा कर केदारेश्वर महादेव केदारिया पहुंचे। कस्बे के नागाजी की बावड़ी से कावड़िया कावड़ लेकर सुबह हजारों की तादाद में महिला,पुरुष,युवक,युवतियां,बच्चे, बुजुर्ग निकले जो कस्बे के बस स्टैंड,राजपूतों का चारभुजा जी मंदिर,ब्राह्मणों का चारभुजा जी का मंदिर,ब्राह्मणों का मोहल्ला,माताजी का मंदिर,गांधी चौक,होली चौक,अमरपुरा रास्ता होते हुए अमरपुरा खालसा,अमरपुरा चोहराया,बासड़ा होते हुए भक्त पैदल यात्रा कर केदारिया महादेव पहुंचे। इस दौरान डीजे साउंड की धुन पर महादेव के भजनों पर जय गोश व हर हर महादेव के नारो के साथ नाचते गाते हुए कावड़िये व भक्त जन महादेव मंदिर में पहुंचे। जहा पर कावड़ियों द्वारा केदारेश्वर महादेव के दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर महाआरती की गई। आरती के बाद में भक्तो द्वारा महाप्रसादी आयोजित की गई जिसमे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही जगह जगह पर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया एवम जलपान ग्रहण की भी व्यवस्था की गई। शांति और यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन भी यात्रा में मौजुद रहा!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!