भींडर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर चौबीसा समाज ने किया वार्षिक उजरणी जीमण

भींडर । उपखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश की कामना को लेकर रविवार को नगर के चौबीसा समाज द्वारा क्षेत्र की प्रमुख शक्तिपीठ वनखंडेश्वरी माता मंदिर पर वार्षिक उजरणी जीमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माताजी को 6 क्विंटल चूरमा, बाटी व दाल का भोग लगाया एवं अच्छी बारिश की कामना की गई। भोग बनाने में समाज के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह से भागीदारी की। इस अवसर पर माताजी का विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना की गई। प्रातः 9:00 बजे से पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन शुरू किया गया। दोपहर 3 बजे हवन की पूर्णाहुति हुई। उसके बाद समाज की ओर से महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इससे पूर्व शनिवार रात्रि को जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी, लक्ष्मण सिंह, भोपाल सिंह द्वारा देर रात्रि तक अपने भजनों से समा बाँधा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!