मावली से बड़ी सादड़ी ब्रॉडगेज लाइन शुरू होने से उपखंड क्षेत्र के रहवासियों को मिल रही है काफी सुविधाए

रविवार को खेरोदा स्टेशन से ट्रेन के माध्यम सैकड़ो महिला, पुरुष पहुँचे बड़ी सादड़ी स्थित गुप्तेश्वर महादेव, किया जलाभिषेक

रिपोर्ट कन्हैया लाल मेनारिया ।

बाँसड़ा । इस बार दो माह के श्रावण में ही मलमास भी लगा हुआ है। मलमास भगवान भोलेनाथ का माह है। इसलिए पूरे दो माह तक शिव की आराधना व पूजन का महत्व है।वही बाबा भोले की आराधना का पवित्र माह सावन है। रविवार को देवो के देव महादेव के दरबार में हजारों भक्तों ने अरदास लगाई। मेनार, रुण्डेड़ा, खेरोदा, खरसान से सैकड़ों श्रद्धालु खेरोदा रेलवे स्टेशन से रेल के माध्यम से बड़ी सादड़ी ऊंचे पहाड़ पर स्थित भोले बाबा की प्रसिद्ध धाम गुप्तेश्वर महादेव आ पहुँचे, जिनमे महिलाओं की संख्या ज्यादा थी, वही रेल में बैठकर जाने में महिलाएं भी उत्साहित दिखी। रेल से श्रद्धालु गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंच पवित्र शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, फल व मिष्ठान चढ़ाएं, जलाभिषेक किया। आरती की और मुरादें भी मांगी। रविवार को श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में दिखीं। यह ट्रेन दोपहर 12.30 बजे खेरोदा स्टेशन पर पहुँचती है और वहाँ से भींडर, कानोड़, बांशी बोहेड़ा होकर 1.30 बजे 45 किलोमीटर यात्रा कर गुप्तेश्वर महादेव, बड़ी सादड़ी पहुँचती है, और पुनः वहाँ से 3.05 बजे निकलती है जो खेरोदा 4 बजे पहुँचती है, जिससे महिलाओं के लिए घर का सारा कार्य भी हो जाता है और दर्शन कर पुनः सही समय पर घर भी पहुँच जाती है।

चित्तौड़गढ़ सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के प्रयासों से अभी कुछ समय पूर्व मावली जंक्शन से बडी सादड़ी तक ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण होने पर रेलयात्रा शुरू हो गयी है, जिससे क्षेत्र रहवासियों के लिए बड़ी सादड़ी व मावली जाने हेतु सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिससे उपखंड क्षेत्र के मेनार, रुण्डेड़ा, खेरोदा, खरसान, भटेवर से सैकड़ों श्रद्धालु खेरोदा रेलवे स्टेशन से सावन मास में रेल द्वारा बड़ी सादड़ी गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुँच रहे है, जिसका खर्चा भी कम लग रहा है, जिससे महिलाएं गुप्तेश्वर महादेव जाने के लिए रुचि भी ज्यादा दिखा रही है। इस बीच खेरोदा रेलवे स्टेशन पर युवतियों व महिलाए सेल्फी लेने व रील बनाने के लिए उत्साहित दिखे। रविवार को खेरोदा स्टेशन पर ट्रेन आने पर सभी महिलाओं ने ताली बजाकर ट्रेन का स्वागत किया और ट्रेन में महादेव के जयकारों के उच्चघोष से गुंजायमान कर दिया। पिछले डेढ़ माह से खेरोदा स्टेशन से गुप्तेश्वर महादेव जी जाने के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु खेरोदा स्टेशन पहुँच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!