राहुल गांधी की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर !! कॉंग्रेस के मावली व खेमली ब्लॉक की बैठक आयोजित

  ओमप्रकाश सोनी

मावली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मावली व खेमली ब्लॉक की सयुक्त बैठक शुक्रवार को राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमे आगामी 9 अगस्त को बांसवाड़ा के मानगढ धाम में राहुल गांधी की प्रस्तावित सभा को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।बैठक के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी रवि जोशी, विशिष्ट अतिथि प्रधान पुष्कर लाल डाँगी रहे। इस दौरान मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, सुरेश सुथार, पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, उप प्रधान नरेन्द्र चंडालिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, पूर्व जिला युवा उपाध्यक्ष लव पुरोहित, पूर्व युवा अध्यक्ष निरंजन चौधरी, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग, युवा अध्यक्ष सोहन गायरी, कमलेश पगारिया,शंकर लाल जिनावत, महेश त्रिपाठी, नारायण लाल चौधरी,सतीश मेहरा,मांगीलाल टेलर,चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गूर्जर, अकरम,यूसुफ, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!