राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री बी .डी.कल्ला का स्वागत किया  

उदयपुर प्रवास पर आए शिक्षा मंत्री  बी डी कल्ला ने शारीरिक शिक्षक संघ कि मांगो पर हितार्थ कई कार्य किये इस खुशी और उल्लास से राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भैरु सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पगड़ी ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया शिक्षा मंत्री से संघ के प्रतिनिधि की सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई

राठौड़ ने निम्न मुद्दों पर शिक्षा मंत्री जी से वार्ता

1. शारीरिक शिक्षकों को शारीरिक शिक्षकों की टीएसपी से नॉन टीएसपी के लिए ऑप्शन फार्म मार्च 2021 में भरे लेकिन विभाग द्वारा जारी 1903 की सूची में शारीरिक शिक्षकों के नाम हटा दिए गए उन्हें पुन: जोड कर शारीरिक शिक्षकों को टीएसपी क्षेत्र से निकालने का लाभ देवै

2 प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में छात्र अनुपात समाप्त कर सभी में विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक का पद सृजित कर नियुक्ति दी जाए

3 सभी माध्यमिक विद्यालयों में एक पद द्वितीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक का सृजित कर पदोन्नति दी जाए

4 पदोन्नति के समय सभी विद्यालयों को खोला जाए

सभी मुद्दों पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया

प्रतिनिधि मंडल में भैरु सिंह राठौड़ के साथ हर्षवर्धन सिंह राव,लालबहादुर शास्त्री,ओम प्रकाश यादव , गजेंद्र पुरी गोस्वामी ,प्रताप सिंह राठौड़, दीपक प्रताप चावरिया, शशिकांत जोशी ,जगन्नाथ सिंह चुंडावत, घनश्याम मेनारिया,देवेंद्र सिंह राठौड़,सुरेंद्र सिंह शक्तावत, बलकार सिंह और चित्तौड़ जिले से हरीश जोशी और सुरेश शर्मा आदि कई शारीरिक शिक्षक थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!