मावली : भीलवाड़ा में भट्टी कांड के हत्यारे को फांसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

मावली नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को सर्व समाज ने एकत्रित होकर भीलवाड़ा के कोटड़ी क्षेत्र के नरसिंहपुरा के वीभत्स कृत्य के विरोध में कुलदीप सिंह चुण्डावत के नेतृत्व में लिमड़िया जी बावजी पर एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पर जाकर धरना प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमे मांग रखी कि भीलवाड़ा में बच्ची के साथ कृत्य किया उन हत्यारों को जल्द से जल्द फाँसी दी जाए वह भी चौराहे के बीच ताकि ऐसा ओर कोई न करे। इस दौरान मावली व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, नटवर गुर्जर,कॉलेज अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राव,किशन लाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
