वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में “नहीं सहेगा राजस्थान महाघेराव” में उमड़े कार्यकर्ता

वल्लभनगर । वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में जयपुर में “नहीं सहेगा राजस्थान अभियान” महाघेराव धरना-प्रदर्शन में विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दरअसल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फैल रहे भ्रष्टाचार, बढ़ रहे अपराधों, पेपर लीक प्रकरण सहित तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा “नही सहेगा राजस्थान अभियान” शुरू किया गया। इस अभियान में कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए जयपुर में मंगलवार को प्रदेशव्यापी महाघेराव धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से भी सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वही विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में वल्लभनगर विधानसभा चुनाव प्रभारी करण सिंह राव, कुराबड़ प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, कुराबड़ मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, केरेश्वर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, पंचायत समिति सदस्य कालूलाल मीणा एवं विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने नही सहेगा राजस्थान महाघेराव में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!