नर्सेज ने 2 घंटे किया कार्य का बहिष्कार

उदयपुर । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति, उदयपुर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत एमबी हॉस्पिटल परिसर में नर्सेज ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 वे दिन सुबह 8 से 10बजे सांकेतिक हड़ताल कर कार्य का बहिष्कार किया। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष यशवंत पांडे ,जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, संरक्षक देवीलाल चौधरी, राजेंद्र दशोरा ने नर्सेज की 11 सूत्री मांगों का समर्थन किया है। संयोजक हेमंत आमेटा व पवन कुमार दानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 14 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से नर्सेज धरना प्रदर्शन किये परंतु सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई सकारात्मक रूप नई अपनाया है ।इसलिए 15 वे दिन मंगलवार को 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर कार्य का बहिष्कार किया गया और गेट मीटिंग का आयोजन किया गया ‌। संयोजक रमेश मीणा एवं लालचंद ऐचरा ने बताया कि नर्सेज ने कोरोना में जी जान की बाजी लगाकर कार्य किया और हमारे कई साथी कोरोना बीमारों की सेवा करते हुए कोरोना से ग्रसित हुए और अपनी जान गवानी पड़ी। मरीज की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले नर्सेज को अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है। खेमराज कटारा सेटेलाइट हॉस्पिटल हिरण मंगरी एवं टीबीएस बड़ी हॉस्पिटल के नर्सेज ने भी सांकेतिक हड़ताल पर विरोध दर्ज कराया। गेट मीटिंग को हेमंत आमेटा, रमेश मीणा ,पवन कुमार दानाध्यक्ष ने संबोधित किया।प्रमोद कुमार भाटी को टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उदयपुर के जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुम्बाज और प्रदेश सचिव तरुणा पुजारी की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। संयोजक संतोष परमार ने बताया कि भगवान सिंह गहलोत, भगवान सिंह, रमेश आमेटा, संतोष परमार, तरूणा पुजारी ,दिनेश सिसोदिया, दीपक मेघवाल ,राजेंद्र जोशी, हरीश चौबीसा, ललित भोजक, ओम खंडेलवाल , प्रेम प्रकाश मेहता, जगदीश भंडावत, विनय पूर्बिया, सज्जन राठौड़, पुष्पा मलवारी, सुनीता सिंह, सुनीता खंडेलवाल ,हेमंत आमेटा द्वितीय , हरिमोहन ,राजकुमारी सोनी, तारा सालवी , दिगपाल सिंह ,दिलीप कुमावत, कविता कुमावत ,व,विक्रम सिंह ज्योति आमेटा, पवन वैष्णव, कृपा पटेल, अंजना सोनी, मोनिका, गोपाल भावसार, लक्ष्मी लाल सालवी, रेहाना बेगम, अर्चना भाटी सहित सैकड़ों नर्सेज उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!