विद्यादान महादान – नरेंद्राचार्य

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका क्षेत्र के आलोक दीप विद्यालय में मंगलवार को फॉस्टर पर्यावरण भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा पर्यावरण जनसंवाद एवं हरित दिवस का आयोजन हुआ। जिसमे निदेशक डॉ भरत विजयवर्गीय ने बताया कि विद्यालय परिसर में पर्यावरण जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मानस तीर्थ से नरेंद्रचार्य थे। कार्यक्रम के विशिष्ट सम्मानित अतिथि ललित नारायण आमेटा निदेशक फास्टर संस्थान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान किरण बाला विजयवर्गीय ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ललित नारायण आमेटा वृक्ष का महत्व बताते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विकल्प की जानकारी दी।कार्यक्रम में नरेंद्र आचार्य ने उद्बोधन में बताया कि विद्या दान महादान होता है गौ संरक्षण चर्चा की।विद्यालय में छात्र द्वारा पेड़ बचाओ नाटक की प्रस्तुति करण किया और छात्रों द्वारा विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।इस दौरान भरत विजयवर्गीय को राजस्थानी भाषा गौरवशाली इतिहास राष्ट्रीय पुस्तक मैं लेख प्रकाशित हुआ इस अवसर पर साहित्य लेखन विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण किया गया।

जिसमे राजेन्द्र जैन, निर्मला, ममता, रजनी, खुशबू, प्रियांशी, प्रियंका, पूजा, नगमा, गायत्री , हिमांशी, रुबीना आदि उपस्थिति रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!