वल्लभनगर, मावली व उदयपुर बार अधिवक्ताओ ने किया पिपलांत्री, राजसमंद सौहार्द यात्रा व वन भ्रमण यात्रा

पिपलांत्री में पद्यश्री अवार्ड से सम्मानित पालीवाल से प्रकृति के संरक्षण के बारे में जाना, अपने गांव में पेड़ लगाने का लिया संकल्प

बाँसड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया । बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अधिवक्ताओं का दल शनिवार को एक दिवसीय सौहार्द यात्रा एवं वन भ्रमण के लिए निर्मल ग्राम, स्वजल ग्राम, आदर्श ग्राम और अब पर्यटक ग्राम पिपलांत्री, राजसमंद पहुँचे, जहा पद्यश्री अवार्ड से सम्मानित पूर्व सरपंच श्यामसुंदर पालीवाल का सभी अधिवक्ताओ ने स्वागत किया और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति को किस तरीके से सहजना चाहिए के बारे में जाना और पिपलांत्री नर्सरीयो में घूमकर प्रत्येक पेड़ पौधों के महत्व को जाना और विचरण किया। इस यात्रा में वल्लभनगर बार, मावली बार एवं उदयपुर बार से अधिवक्ता शामिल हुए। साथ ही वल्लभनगर बार के अधिवक्ताओ के मावली पहुँचने पर मावली बार द्वारा सभी अधिवक्ताओ का स्वागत किया।

पूर्व सरपंच श्यामसुंदर पालीवाल ने बताया कि मार्बल खदानों से घिरे इस गांव में कभी पानी, हरियाली का नामो-निशान मिट चुका था, लेकिन एक छोटे से प्रयास से आज पिपलांत्री में 4 लाख से ज्यादा पेड़ लगा दिए है और आज देशभर की पंचायतें पिपलांत्री को अपने लिए आदर्श मानती हैं। यहाँ प्रदेश सहित देशभर से सरपंच आकर यहाँ से प्रेरणा लेकर अपने अपने क्षेत्र के गाँवो में विकास का नया आयाम स्थापित कर रहे है।
बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने बताया कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण के संरक्षण को बहुत महत्त्व दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें। पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं। हमें आज जिस तरह पिपलांत्री में पेड़ पौधे लगाए ठीक उसी तरह हमें भी अपने अपने घरों तथा गांव के सार्वजनिक चौराहों पर पेड़ लगा कर प्रकृति का सहजना चाहिए। जिस पर सभी अधिवक्ताओं ने स्वयं के परिवार के प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर 5 पौधे लगाने एवं उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
अधिवक्ताओं का दल पिपलांत्री से रवाना होकर फरारा महादेव पहुँच, महादेव जी के दर्शन किए, ततपश्चात राजसमंद झील का अवलोकन कर वहाँ की सुंदरता को निहारा। राजसमंद झील से पूरा दल नाथद्वारा श्रीनाथ जी दर्शन के किए, तत्पश्चात 351 फिट ऊंचे अलौकिक विश्वस्वरूपम महादेव जी के दर्शन किए तथा महादेव का 3डी नज़ारा करीब से देखा। इस दौरान अधिवक्तागण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!