द्रोणाचार्य कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट राष्ट्रीय स्तरीय शिविर में चयन

चेन्नई के मदुरई में आयोजित होगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय स्तरीय शिविर

भीण्डर। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट्स का राष्ट्रीय स्तरीय एनसीसी शिविर के लिए चयन हुआ। ये शिविर चेन्नई के मदुरई में आयोजित होगा।
द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट दक्षा चौबीसा ने बताया कि कॉलेज के एनसीसी कैडेट माधवराज सिंह राठौड़ व सुर्य प्रकाश तंतकार का चयन हुआ। ये दोनों मदुरई में 3 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले एक भारत – श्रेष्ठ भारत शिविर में भाग लेंगे। शिविर में देशभर के चयनित एनसीसी कैडेट्स पहुंचेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!