सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन किया शिवाभिषेक

विनोद कुमार रैगर

सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन उदयपुर ने गुरुवार को गोवर्धन विलास स्थित खानेश्वर महादेव मंदिर में शिवाभिषेक आचार्य अल्केश कुमार पंड्या के सानिध्य में किया l अध्यक्ष नम्रता चौधरी ने बताया कि सभी महिलाएं रंग-बिरंगे लहरिया पहन कर आई एवं भजन – पूजन का खूब आनंद लिया l तत्पश्चात सभी नारी शक्तियां पन्नाधाय पार्क व गोवर्धन सागर के भ्रमण का आनंद लिया ।समारोह की आयोजक चंद्रकला ,गायत्री, रेणु ,श्वेता ,किरण एवं नम्रता चौधरी रही l सुरम्य वातावरण के बीच मनोरंजक खेल एवं पुरस्कार वितरित किए गए l इस माह में जिन सदस्यों का जन्मदिन आता है उन सभी को उपहार स्वरूप गुलाब के पौधे नम्रता चौधरी द्वारा दिये गये । सचिव अलका चौधरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!