प्रधानाध्यापक और शारीरिक शिक्षक मिलकर विद्यालय में पढ़ाई के लिए सर्वश्रेष्ठ वातावरण का निर्माण करते हैं : संयुक्त निदेशक उदयपुर मंडल पुष्पेंद्र शर्मा

रिपोर्ट कन्हैयालाल मेनारिया

प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय वाक्पीठ संपन्न
जिला वाक्पीठ कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न

बाँसड़ा । प्रधानाध्यापक और शारीरिक शिक्षक मिलकर विद्यालय में पढ़ाई के लिए सर्वश्रेष्ठ वातावरण का निर्माण करते हैं यह बात संयुक्त निदेशक उदयपुर मंडल पुष्पेंद्र शर्मा ने राजकीय भैरव उच्च माध्यमिक विद्यालय भिंडर में प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्टी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही और इसी के साथ में दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हो गया। दूसरे दिन योग के अनुभवी शारीरिक शिक्षक सुनील कोठारी ने योग पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया की जिला स्तरीय वाक्पीठ संगोष्ठी के दूसरे दिन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग उदयपुर मंडल पुष्पेंद्र शर्मा थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भिंडर रमेश चंद्र खटीक ने की । विशिष्ट अतिथि समग्र शिक्षा के एडीपीसी वीरेंद्र यादव राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक के जिला कोऑर्डिनेटर शकील हुसैन , प्रधानाचार्य पंकज वया ,राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भैरूसिंह राठौड़ ,जिला खेलकूद संचालन समिति के संयुक्त सचिव युगल किशोर शर्मा, जगन्नाथ सिंह चुंडावत, दिलीप भाणावत आदि थे। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक पुष्पेंद्र शर्मा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रधानाध्यापक और शारीरिक शिक्षक मिलकर विद्यालय में पढ़ाई के लिए अच्छे वातावरण निर्माण करते हैं। वाक्पीठ कार्यकारिणी की ओर से संयुक्त निदेशक से पदोन्नति के दौरान शहर एवं गांव के सभी ब्लॉक के सभी स्कूलों को ओपन किए जाने की मांग की गई। कार्यकारिणी द्वारा आगामी दिनों में सेवानिवृत्त होने जा रहे संयुक्त निदेशक शर्मा एवं सेवानिवृत्त हुए अनेक शारीरिक शिक्षकों को पाग एवं ऊपरना धारण करवा कर सम्मानित किया गया । कार्यकारिणी द्वारा राजीव गांधी खेलों के जिला कोऑर्डिनेटर से मांग की गई कि खेलों के दौरान किसी भी परिस्थिति में शारीरिक शिक्षक जो मैच में निर्णायक का कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा किसी भी खेल में दिए गए निर्णय को ग्राम वासियों की मांग पर बदलने का दबाव प्रशासन द्वारा निर्णायको पर नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि योग्य ,प्रशिक्षित एवं अनुभवी निर्णयको द्वारा दिए गए निर्णय रेफरी द्वारा दिए गए सही अंतिम निर्णय को बदलने से और मैं इसको वापस करवाने से उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है पिछले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ऐसा हुआ था। राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक खेलो के जिला कोऑर्डिनेटर शकील हुसैन ने कहा की किसी भी प्रकार की खेलों का सफल आयोजन शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों के बिना कराया जाना संभव नहीं हो पाता है। विशिष्ट अतिथि समग्र शिक्षा के अधिकारी वीरेंद्र यादव ने उपस्थित शारीरिक शिक्षकों से अपील की कि कोई भी बालक शहर एवं गांव में अनामांकित ना रहे ,शहर की कच्ची बस्तियों के बच्चों को भी स्कूल से जोड़ें ,साथ ही उन्होंने समग्र शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही कुल 72 प्रकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बच्चों को दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की बात कही एवम कहा कि विद्यालयों के भवन के मेजर रिपेयरिंग के लिए 150 स्कूलों की ग्रांट स्वीकृत हो चुकी है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समग्र शिक्षा द्वारा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को जारी किए जाने वाले बजट की जानकारी भी सभी शिक्षकों को होनी चाहिए ताकि जिस मद में राशि आई है वो उसी मद में खर्च हो । विद्यालयों में पेयजल हेतु लगी टंकी की नियमित सफाई ,विद्यालय भवनों के छतों की सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात करते हुए कहा कि बच्चों को अपने स्वास्थ्य के लिए क्या खाना है क्या नहीं खाना है उसकी जानकारी देते हुए बच्चों को फास्ट फूड से बचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भिंडर रमेश चंद्र खटीक एवं प्रधानाचार्य पंकज वया शारीरिक शिक्षको की जिला वाक्पीठ कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न करवाए । नवगठित कार्यकारिणी आगामी 2 वर्षों के लिए कार्य करेगी। चुनाव अधिकारी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!