प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की जिला कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न , विजयलाल मेनारिया अध्यक्ष , जगन्नाथ सिंहचुंडावत सचिव बने

बाँसड़ा । प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की जिला वाक्पीठ कार्यकारिणी के चुनाव आज जिला स्तरीय बागपत के दूसरे दिन राजकीय भैरव उच्च माध्यमिक विद्यालयभींडर में निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें भिंडर ब्लॉक के विजय लाल मेनारिया जिलाध्यक्ष एवं मावली ब्लॉक के जगन्नाथ सिंह चुंडावत सचिव चुने गए । शेष अन्य पदों के लिए भी सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। चुनाव अधिकारी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भिंडर रमेश चंद्र खटीक एवं प्रधानाचार्य पंकज वया ने शारीरिक शिक्षको की जिला चुनाव निर्विरोध संपन्न करवाए । नवगठित कार्यकारिणी आगामी 2 वर्षों के लिए कार्य करेगी। चुनाव अधिकारी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
कार्यकारिणी इस प्रकार है
सभाध्यक्ष ऋषभदेव ब्लॉक के हनुमंत रावल ,अध्यक्ष भिंडर ब्लॉक के विजयलाल मेनारिया , सचिव मावली के जगनाथ सिंह चुंडावत ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोगुंदा के महावीर सिंह झाला ,उपाध्यक्ष सराड़ा के खेमराज कुम्हार , महिला उपाध्यक्ष बड़गांव की फूलवंती मीना ,संयुक्त सचिव गिरवा ब्लॉक के ओंकार लाल मीणा ,कोषाध्यक्ष बड़गांव ब्लॉक के युगल किशोर शर्मा,मीडिया प्रभारी मावली के गोपाल मेहता चुने गए संरक्षक मंडल सदस्य में शंभू सिंह राठौड़ ,जमनाशंकर मेनारिया ,प्रवीण जैन ,दिनेश मीना गौरीशंकर,विजयलाल मीणा एवम सदस्य के रूप में घनश्याम मेनारिया ,पवनसिंह पंवार, भगवती लाल मेनारिया सहित प्रत्येक वंचित ब्लॉक से एक-एक सदस्य चुना गया ।
