प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी नर्सेज को संबोधित करेंगे सोमवार को

विनोद कुमार रैगर

राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति उदयपुर द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 11वे दिन एमबी हॉस्पिटल में धरना प्रदर्शन जारी रहा। सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि सोमवार को 10 बजे  प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी एमबी हॉस्पिटल में नर्सेज को संबोधित करेंगे और  11 सूत्रीय मांगों की विस्तृत चर्चा करेंगे। और आंदोलन की अगली रणनीति पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत आमेटा एवं जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष ने बताया कि धरने पर बद्री लाल चौबीसा,रमेश पंजाबी ,गोपाल भावसार, जितेन्द्र भटनागर, महेंद्र सारंगदेव, दिनेश पारख,हेमंत आमेटा,रेहाना, लीसी एमडी,महेंद्र महात्मा,राधेश्याम ,विक्रम पाल सिंह,विजय राज,सचिन चौडरी , संतोष परमार ,विमला सुहालका, राजेश सहित कई सिनियर नर्सिंग आंफिसर उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!