ऋषभदेव : गणेश जी की मूर्ति चुराने वाले अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

विप्र फाउंडेशन शाखा ऋषभदेव एवं सूर्यगणेश भक्त मण्डल ऋषभदेव के सयुक्त तत्वाधान मे ऋषभदेव के पुरानी सराय की बावड़ी मे स्थित भगवान गणेश जी की 200 साल पुरानी प्रतिमा के गत दिनों अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर सजा को लेकर जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमे विप्र फाउंडेशन जिला मंत्री हनुमंत रावल ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा मंत्री शिव नारायण त्रिवेदी नगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र त्रिवेदी मंत्री भानु रावल जिला युवा मंत्री धीरज त्रिवेदी सूर्य गणेश भक्त मण्डल सयोजक बाल कृष्ण रावल दया प्रकाश पहाड़ विप्र युवा अध्यक्ष हितेश मेहता रोशन मेनारिया अनिल पंडा बद्री रावल सहित कई विप्र साथी उपस्थित थे
