एएसपी पटेल ने सहाड़ा में संभाला कार्यभार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा के पद पर वरिष्ठ राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी रोशन पटेल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पटेल ने इसके बाद में स्टाफ से परिचय किया। पटेल ने कहा कि उनके सर्किल में पुलिस थानों में फरियादी की सुनवाई की सुनिश्चितता करेंगे। स्वागत कक्षों में फरियादी के प्रति पुलिसकर्मियों का व्यवहार बेहतर करने पर फोकस रहेगा। पटेल ने सभी समाज को खुशहाली से रहकर सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने की अपील की है। पटेल के कार्यभार ग्रहण करने के बाद में मुस्लिम समुदाय के सदर सिराजुद्दीन शेख, वक्फ बोर्ड के तहसील अध्यक्ष यूसुफ मोहम्मद, पार्षद फखरुद्दीन पठान ने गुलदस्ते भेंट कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।स्टाफ ने भी साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। गौरतलब है कि उदयपुर के मूल निवासी पटेल वर्ष 2017 में गंगापुर में प्रशिक्षु उप अधीक्षक पद पर भी सेवाएं दे चुके है। इसके बाद आसींद, बाड़मेर, गंगानगर, नाथद्वारा, उदयपुर में पुलिस उप अधीक्षक पद पर कार्य कर चुके हैं।
