प्रारंभिक शिक्षा विभाग के मावली ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों की एक दिवसीय वाकपीठ संपन्न

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के मावली ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों की एकदिवसीय वाकपीठ राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमली के तत्वाधान में प्रसिद्ध एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में आज सोमवार को आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मावली पंचायत समिति प्रधान एवं पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेम्ली के प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह पवार ने की। विशिष्ट अतिथि मावली उप प्रधान नरेंद्र चंडालिया, एकलिंगनाथ धाम के महाराज महेश गिरी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रकाश चंद्र चौधरी, कांग्रेस खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद् सिंह. पूर्व सरपंच खेमली वगत सिंह राणावत , राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, जिला संगठन मंत्री शैलेश कुमार कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ,शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश सभाध्यक्ष धुलीराम डांगी,शारीरिक शिक्षक जिला वाक्पीठ अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह चुंडावत ,उपाध्यक्ष प्रवीण जैन, मावली ब्लॉक शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल थे, प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र चौधरी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गौतम मेहता प्रधानाध्यापक हिमांशु सिंह देपावत , जिला खेलकूद संचालन समिति के प्रमुख युगल किशोर शर्मा, फिजिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह राठौड़ थे। मावली ब्लॉक वाक्पीठ अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत अपने उद्बोधन से किया।कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सभी मेहमानों का तिलक ऊपरना एवं पाग धारण करवाकर स्वागत किया गया। वाक्पीठ को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रधान पंचायत समिति मावली पुष्कर लाल डांगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अभिभावक कम पढ़े लिखे हैं ऐसे में शिक्षकों का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों के साथ में निष्ठा एवं ईमानदारी से शिक्षण के साथ-साथ संस्कार निर्माण का कार्य भी करें योग्यता एवं संस्कार एक साथ बच्चों में विकसित होंगे तो निश्चित ही वो योग्य एवं होनहार नागरिक बनेंगे। उन्होंने गहलोत सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि गहलोत सरकार ने 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर एक इतिहास रचा है इसी प्रकार विभिन्न जातियों के कल्याण बोर्ड का गठन किया है, पेंशन की राशि भी प्रति माह ₹1000 कर दी गई है । शिक्षा में गुणवत्ता के लिए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा में गुणवत्ता लाने की एक अनुकरणीय पहल गहलोत सरकार ने की है । आने वाले समय में राजस्थान बोर्ड से पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को पूरे भारत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा। मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता के अनुसार आयोजित बैठक में प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की सत्रारंभ जिला स्तरीय वाक्पीठ आगामी 27 व 28 जुलाई को राजकीय भैरव सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिंडर में आयोजित होने की जानकारी दी गई। वाक्पीठ में शारीरिक शिक्षको ने उपस्थित अतिथियों को कहा कि राज्य सरकार द्वारा मिडिल स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 105 छात्रों की अनिवार्यता लागू कर रखी है जिसे तुरंत हटाया जाना चाहिए छात्र संख्या की बाध्यता खत्म कर सभी मिडिल स्कूलों में थर्ड ग्रेड शारीरिक शिक्षक नियुक्त किए जाने की मांग की गई। तथा शारीरिक शिक्षकों को बूथ लेवल अधिकारी के कार्य से निजात दिलाने की मांग करते हुए कहा कि ब्लॉक जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में ड्यूटी होने पर भी बूथ लेवल अधिकारी के कार्य को करने का प्रशासनिक दबाव हमेशा बना रहता है जबकि शारीरिक शिक्षक के लिए खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाना अति आवश्यक है साथ ही विभिन्न खेलों में हुए नवाचार , विभाग द्वारा 14 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों की होने वाली जिला और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के बारे में आपस में विचार विमर्श किया । इस अवसर पर उपाध्यक्ष राधाकिशन मेंनारिया,अब्दुल गनी ,अर्जुन सिंह चुंडावत , कैलाश जोशी , हुकमीचंद मेनारिया, सहित ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे। अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले शारीरिक शिक्षक गौतम मेहता का शॉल एवं पाग पहनाकर सम्मान किया गया। अंत में वाक्पीठ के आयोजक राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमली के प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह पवार ने की सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
