उदयपुर : रील बनाने के चक्कर में बुरे फंसे, तेज बहाव के बीच पुलिया पर गए थे युवक, क्रेन से करना पड़ा रेस्क्यू

सोशल मीडिया रील बनाने के जुनून में मंगलवार को 2 नाबालिग लड़कों की जान पर ही बन आई। भुवाणा निवासी गौरव डांगी (16) और चैनराम डांगी (17) दोपहर 12 बजे शहर से सटे मोरवानिया नदी के पुल पर जा पहुंचे। दोनों बाइक पर थे। यह पता नहीं लग पाया है कि बाइक कौन चला रहा था, लेकिन इन्होंने बाइक पुल के बीचोबीच रोकी। तब ढाई फीट बहाव था। बाइक देखते ही देखते बह गई दोनों किशोरों के पांव भी उखड़ने लगे। जैसे-तैसे दोनों ने पुलिया का पिलर थाम लिया। एक घंटे तक दोनों फंसे रहे। सूचना पर सिविल डिफेंस टीम पहुंची। नाई थाना पुलिस भी आई। बहाव के | आगे सिविल डिफेंस का दल भी एकबारगी बेबस हो गया। फिर पास ही बीएसएफ कैंप से हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई। आधे घंटे मशक्कत के बाद गौरव और चैनराम को बचाया जा सका।
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!